newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जाफराबाद में बलवा कराने की जिम्मेदार जामिया कमेटी की किंगपिन हुई गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

सफुरा ने ही जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीच CAA के खिलाफ महिलाओं को जुटाया था। वह सफुरा जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर प्रोटेस्ट में कई बार देखी भी गई थी। वह जामिया के प्रोटेस्ट की मुख्य कड़ी थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद में CAA विरोधी प्रोटेस्ट के नाम पर बलवा कराने की जिम्मेदार जमिया कोर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफुरा जर्गर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सफुरा पर आरोप है वह अपने साथ भीड़ लेकर गई थी। उसने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे भीड़ इकट्ठा की और रास्ता भी रोका था।

Safura Zargar

सफुरा ने ही जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीच CAA के खिलाफ महिलाओं को जुटाया था। वह सफुरा जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर प्रोटेस्ट में कई बार देखी भी गई थी। वह जामिया के प्रोटेस्ट की मुख्य कड़ी थी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट बड़ी संख्या में महिला एकत्र हुई थीं।

CAA Protest

इस बलवे के चलते मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने जिस सड़क को रोका था वह सीलमपुर को मिर्जापुर और यमुना विहार से जोड़ती है। शाहीन बाग में चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन के तार इससे जुड़े थे। जामिया कमेटी के द्वारा ही इन सभी को संचालित किया जा रहा था।