newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जम्मू कश्मीर : नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

jammu kashmir ceasefire

रक्षा सुत्रों ने बताया कि सेना के हवलदार एस. गुरुंग पाकिस्तान द्वारा नौशेरा सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर की गई अकारण गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पाकिस्तान ने रात करीब 12.30 गोलीबारी की। सूत्रों के अनुसार, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”

Pakistan-violates-kashmir

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके को निशाना बनाते हुए देर रात तक फायरिंग की गई। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ceasefire

पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही नियंत्रण रेखा पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आए दिन गोलीबारी करता रहा है। इस साल अब तक पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा और जम्मू एवं कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2,400 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है।