newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एबीवीपी जेएनयू में कल से करेगा ‘भाषा संगम’ की शुरुआत

एबीवीपी जेएनयू में कल ‘भाषा संगम’ की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत देशभर के छात्रों को ऑनलाइन देश-विदेश की विभिन्न भाषाएं सिखाई जाएंगी।

नई दिल्ली। एबीवीपी जेएनयू में कल ‘भाषा संगम’ की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत देशभर के छात्रों को ऑनलाइन देश-विदेश की विभिन्न भाषाएं सिखाई जाएंगी।

abvp

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जेएनयू इकाई अपने कार्यक्रम ‘भाषा संगम’ की कल से शुरुआत करने को लेकर पूरा कार्यक्रम सूची जारी कर चुकी है। इसमें पूरे देश के साथ विदेश छात्र-छात्राओं को कई भारतीय एवं विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी। भारतीय भाषाओं में संस्कृत, तमिल, तेलुगु, मलयालम के साथ मणिपुरी भी विशेषज्ञों द्वारा सिखाई जाएगी साथ ही विदेशी भाषाओं में फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, रशियन, अरबी आदि अंतरराष्ट्रीय भाषाओं पर भी जोर दिया जाएगा।

एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि इसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अभी तक हजारों की संख्या में छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं। “जो छात्र उच्च शिक्षा, व्यपसाय या दूसरे कारण से किसी अन्य देश जाना चाहते हैं उनके लिये ये कार्यक्रम अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

ABVP

जेएनयू एबीवीपी इकाई मंत्री गोविन्द दांगी ने कहा कि सारी कक्षाएं ऑनलाइन गूगल क्लासरूम के माध्यम से संचालित की जाएंगी। सभी भाषाओं के विशेषज्ञों द्वारा अलग- अलग भाषाओं की क्लास ली जायेगी। कोरोना के चलते समय का सदुपयोग करते हुए विद्यार्थी परिषद की सहायता से छात्र-छात्रायें अपने कैरियर में और भी विशेषज्ञता हासिल कर सकते है।
इस लिंक पर क्लिक करके छात्र भाग ले सकते हैं।