newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तमिलनाडु : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि आने वाले समय में तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भाजपा के पास नगर निकायों और विधानसभा चुनावों में पर्याप्त हिस्सेदारी होगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि आने वाले समय में तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भाजपा के पास नगर निकायों और विधानसभा चुनावों में पर्याप्त हिस्सेदारी होगी। पार्टी को राज्य में अपना वोट शेयर बढ़ाना है। जेपी नड्डा ने तमिलनाडु को मंदिरों की भूमि बताते हुए कहा कि समृद्ध संस्कृति, स्थापत्य सौंदर्य, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, महान प्रशासकों और दुनिया भर के उद्ममियों से यह प्रदेश भरा हुआ है। जेपी नड्डा ने सोमवार को तमिलनाडु की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कोरोना काल के दौरान पार्टी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन, राजनीतिक दलों के लिए भी लागू था, लेकिन तमिलनाडु में बीजेपी ने जरूरतमंदों के लिए काम करना जारी रखा और सुनिश्चित किया कि हर किसी को सुविधा पहुंचे।

JP Nadda

प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में, देश कोविड-19 (Covid-19) से लड़ने के लिए तैयार हो गया। उन्होंने देश और 130 करोड़ भारतीयों को महामारी से लड़ने के लिए तैयार करने का साहसिक और सामयिक निर्णय लिया। जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी, तब शून्य से आज भारत में 15 सौ से भी अधिक कोविड अस्पताल हैं। साढ़े 12 लाख से अधिक कोविड बेड आज भी उपलब्ध हैं।

जेपी नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहल पर भारत में निर्मित 50 हजार वेंटिलेटर आज सेवा में हैं। पहले भारत में पीपीई किट बनाने की कोई सुविधा नहीं थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। जिससे देश में प्रतिदिन पांच लाख पीपीई किट का उत्पादन हो रहा है।

JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेशनल एजूकेशन पॉलिसी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, नेशनल एजूकेशन पॉलिसी के तहत, अमीर और गरीब दोनों गुणात्मक और सस्ती शिक्षा प्राप्त करने जा रहे हैं। स्वीकार्यता में भी सुधार हुआ है। क्योंकि स्थानीय भाषाओं को कक्षा आठ तक की शिक्षा के माध्यम के रूप में उपयोग किया जाना निर्धारित किया गया है।

इस दौरान जेपी नड्डा ने डीएमके के खिलाफ हमला बोला है। नड्डा ने आरोप लगाया है कि डीएमके विकास विरोधी है और राष्ट्रीय भावनाओं के खिलाफ अन्य विरोधी भावनाओं को उकसाने में लगी हुई है। जेपी नड्डा ने कहा, डीएमके राष्ट्रीय भावना के खिलाफ विरोधी भावना को भड़काने में लगी हुई है। वे यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि राष्ट्रीय मुख्यधारा में आत्मसात होना हमेशा बाधित होता है। उन्होंने कहा, डीएमके विकास विरोधी पार्टी है।