newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली में जे पी नड्डा और अमित शाह करेंगें डोर टू डोर कैपेन, ऐसे चल रहा है भाजपा का प्रचार अभियान

भाजपा रविवार को दिल्ली में 20 से ज्यादा स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में लगा रही है। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कई राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्री प्रचार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भाजपा रविवार को दिल्ली में 20 से ज्यादा स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में लगा रही है। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कई राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्री प्रचार कर रहे हैं। भजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन करने का कार्यक्रम है। अमित शाह दिल्ली के कैंट इलाके में डोर टू डोर कैंपेन करेगें तो जेपी नड्डा चिराग दिल्ली में अभियान चलाएंगे।JP Nadda

इसके अलावा, नड्डा दिल्ली के संगम विहार और अंबेडकर नगर में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का बुराड़ी, तिलकनगर और राजौरी गार्डन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली कैंट और करोल बाग में चुनावी सभाओं में शिरकत करेंगे।Amit shah Delhi Election

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी नजफगढ़, मटियाला, उत्तमनगर, विकासपुरी और पालम में नुक्कड़ सभाएं करेगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जंगपुरा और नई दिल्ली , स्मृति ईरानी दिल्ली के रोहिणी , महरौली, आर के पुरम, कस्तुरबा नगर और ग्रेटर कैलाश में भाजपा के लिये वोट मांगेंगे।Amit Shah bJp

भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री आज चुनावी कैंपेन में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिखेंगे। जिसमें हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली के मटियाला, विकासपुरी, रिठाला, मोती नगर और पटपड़गंज में सभाएं करेंगे। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ओखला, बदरपुर और तुगलकाबाद में सभा करेंगे।JP Nadda Amit Shah

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बवाना और रिठाला तो उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत किराड़ी, नांगलोई, शकूरबस्ती, विकासपुरी, मंगोलपुरी में सभा करेगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली के मोतीनगर, गांधीनगर, लक्ष्मी नगर, रोहतास नगर और विश्वास नगर में, राजस्थान की पूर्व सीएम बसुंधरा राजे सिंधिया पटेल नगर और पालम में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के आर के पुरम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का विकासपुरी और बल्लीमारान में और केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का छतरपुर, राजेन्द्र नगर और बवाना में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

आरके पुरम चुनाव क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया राम माधव और हरदीप सिंह पुरी ने


कृष्णा नगर दिल्ली में विशाल जनसभा को अनिल जैन ने संबोधित किया


ग्रेटर कैलाश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शिखा राय के लिए बोट मांगने लोगों के बीच पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल


घौंडा विधानसभा क्षेत्र के जगजीत नगर में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान


दिल्ली के आनंद निकेतन में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे हरदीप पुरी


कोटला मुबारकपुर में भाजपा का प्रचार करने पहुंचे एन बीरेन सिंह


गांधी नगर विधानसभा के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे रघुवर दास


मनोज तिवारी ने शाहदरा विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया


शालीमार बाग विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे संबित पात्रा


करोल बाग, दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब


हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में तजिंदर पाल बग्गा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते भाजपा नेता


तेजिंदर पाल बग्गा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करतीं स्मृति ईरानी