newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिहार: भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM नीतीश से की लंबी चर्चा

भाजपा प्रमुख नड्डा(BJP Chief JP Nadda) के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद(Cabinet Minister Ravi Shankar Prasad), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार में मंत्री नंद किशोर यादव, सांसद रामकृपाल यादव समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

पटना।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने 1 अणे मार्ग पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के नेता सुशील मोदी तथा जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे।

Nitish Kumar JP Nadda
राजग के प्रमुख दोनों घटक दलों के दो शीर्ष नेताओं की करीब एक घंटे चली इस मुलाकात को इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक राजग में चल रही लोजपा की नाराजगी को लेकर भी चर्चा की गई।

JP Nadda Patna Devi
इस मुलाकात को लेकर हालांकि कोई भी नेता पत्रकारों से कोई बात नहीं की। इससे पहले सुबह नड्डा प्रसिद्ध पटनदेवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की और माता से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की मन्नत मांगी। इस दौरान कोरोना काल के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

BJP JP Nadda Patna Devi
भाजपा प्रमुख नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार में मंत्री नंद किशोर यादव, सांसद रामकृपाल यादव समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। मंदिर के पुजारी ने सभी नेताओं को सम्मानित किया। पूजा करने पहुंचे सभी नेता मास्क पहने हुए थे।