ममता बनर्जी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, कहा- ममता जाएंगी कमल खिलेगा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly election 2021) होने वाले हैं। इससे पहले बंगाल में जमकर राजनीति हो रही है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) कोलकाता के मालदा पहुंचे।

Avatar Written by: February 6, 2021 11:53 am
nadda 6

मालदा। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly election 2021) होने वाले हैं। इससे पहले बंगाल में जमकर राजनीति हो रही है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) कोलकाता के मालदा पहुंचे। जहां वो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में ‘रथयात्रा’ करेंगे। उन्होंने शनिवार को नदिया जिले के नवद्वीप से ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की, जो 15वीं सदी के संत चैतन्य महाप्रभु का जन्मस्थान है।

nadda

परिवर्तन यात्रा में बोले जेपी नड्डा, कहा कि यहां से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हो गई है। ये परिवर्तन सिर्फ सकार का परिवर्तन नहीं, ये परिवर्तन विचार का परिवर्तन है।

उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया गया, प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया और पुलिस के साथ साथ उसका इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किया गया।

आगे उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले मां, माटी, मानुष के नाम पर ममता दीदी ने यहां सरकार बनाई थी। 10 साल में माता को लूटा गया, बंगाल की अस्मिता पर आघात पहुंचाया गया, माटी की इज्जत भी नहीं की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री श्री गौरांग जन्मस्थान आश्रम पहुंचकर पूजा की।

जेपी नड्डा का मालदा में रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान जनसैलाब उमड़ आया है।

जेपी नड्डा ने किसानों के साथ खाना खाया।

जेपी नड्डा कृषक सुरक्षा अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग यहां कृषक सुरक्षा अभियान में कृषक के साथ सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मैं भी कृषक सहभोज में आप सबके साथ इकट्ठा होकर भोजन करूंगा।

10 जनवरी को कृषक सहयोग और सुरक्षा अभियान की शुरुआत मैंने की थी। हमने कहा था कि लगभग 40 हजार ग्रामसभा में हमारे ये कार्यक्रम होंगे। मुझे खुशी है कि आज 35 लाख किसान इस कृषक सुरक्षा अभियान से जुड़ गए हैं।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज जब बंगाल के करीब 25 लाख किसानों ने केंद्र सरकार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अर्जी भेजी, तो ममता जी कहती हैं कि मैं भी योजना लागू करूंगी। ममता जी अब चुनाव आ गए हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भी महीने में प्रस्तावित पांच रथ यात्राओं में से दो को शुरू करने की संभावना है। इसके अलावा टीएमसी भी दो दिवसीय बाइक रैली निकालेगी, लगभग इसी समय नड्डा रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे।