BJP: राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस से पहले जेपी नड्डा का सवाल, क्या जवाब देंगे कांग्रेस नेता?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपने निशान पर लेते हुए जमकर सवाल दागे और उनसे और कांग्रेस पार्टी से अपने सवालों का जवाब देने की मांग की। एक के बाद एक ट्वीट कर नड्डा ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके इन सवालों का जवाब देंगे।

Avatar Written by: January 19, 2021 1:45 pm
Rahul Gandhi and JP Nadda

नई दिल्ली। राहुल गांधी अपने विदेश दौरे से आने के बाद से कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। अपनी यात्रा समाप्त कर वापस भारत लौटे राहुल गांधी सीधे तमिलनाडु पहुंच गए। वहां वह पोंगल के मौके पर जल्‍लीकट्टू का आनंद लिया था। इसको लेकर तब भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था और सवाल किया था कि जब जलीकट्टू का खेल इतना ही अच्छा था तो कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस पर बैन क्यों लगाया था। इसके साथ ही भाजपा राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को लगातार इस मामले पर घेर रही है कि उनके द्वारा किसानों को भ्रमित कर आंदोलन को तेज करने की सलाह दी जा रही है। वहीं आज राहुल गांधी एक प्रेस कांफ्रेंस करनेवाले हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एकदम राहुल के अंदाज में उनसे सोशल मीडिया पर 10 सवाल दागे हैं और उम्मीद जताई है कि इन सवालों के जवाब राहुल गांधी अपनी प्रेस वार्ता के दौरान देंगे।

JP Nadda and Rahul Gandhi

हुआ ये कि अपने प्रेस कांफ्रेंस से पहले राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश में LAC पर चीन के द्वारा गांव बसाए जाने के दावे वाली सूचनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने एक खबर की क्लिप साझा करते हुए लिखा कि, ‘‘उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा।”

Rahul Tweet

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके बाद राहुल गांधी को अपने निशान पर लेते हुए जमकर सवाल दागे और उनसे और कांग्रेस पार्टी से अपने सवालों का जवाब देने की मांग की। एक के बाद एक ट्वीट कर नड्डा ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके इन सवालों का जवाब देंगे।

JP Nadda Question To Rahul Gandhi

जेपी नड्डा ने राहुल से सवाल करते हुए लिखा कि वह चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे? नेहरू ने चीन को जमीन दी क्या राहुल इससे इनकार कर सकते हैं? क्या राहुल कांग्रेस और चाइना कम्यूनिस्ट पार्टी का MoU रद्द करेंगे?

JP Nadda Question To Rahul Gandhi

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि किसानों को गुमराह करना कांग्रेस कब बंद करेगी? क्या कांग्रेस के मेनिफेस्टो में APMC एक्ट को हटाने का जिक्र नहीं था? कांग्रेस ने जल्लीकट्टू पर बैन क्यों लगाया था, क्या इससे तमिल संस्कृति का अपमान नहीं हुआ था?

JP Nadda Question To Rahul Gandhi