newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: कैलाश विजयवर्गीय ने शेयर किया सलमान खुर्शीद का नया वीडियो, “सिखा रहे हैं नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार “

मध्य प्रदेश बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि शर्मनाक! सोशल मीडिया से ये वीडियो मिला है। इसमें कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ‘टुकड़ा-टुकड़ा गैंग’ वाले देशविरोधी नारे लगाकर नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे है।

नई दिल्ली सलमान खुर्शीद द्वारा अयोध्या पर लिखी गई किताब पर अभी बवाल खत्म नहीं हुआ है चुनाव से अहम् पहले सलमान खुर्शीद की किताब पर मचे बवाल से कांग्रेस पर इसका कितना असर होगा ये आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन फिलहाल सलमान खुर्शीद की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं सलमान खुर्शीद का एक वीडियो कैलाश विजयवर्गीय ने शेयर किया है जिसमें वे एक बच्चे से आजादी के नारे लगवाते दिखाई दे रहे हैं!

दरअसल मध्य प्रदेश बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि शर्मनाक! सोशल मीडिया से ये वीडियो मिला है। इसमें कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ‘टुकड़ा-टुकड़ा गैंग’ वाले देशविरोधी नारे लगाकर नादान बच्चों में राष्ट्रविरोधी संस्कार सिखा रहे है। आगे जाकर यही संस्कार राष्ट्र के लिए खतरा बनते है! क्या कांग्रेस का यह वास्तविक चेहरा है? 

देखिये ये वीडियो 

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सलमान खुर्शीद पर आक्रोशित हो रहे है। देखिये लोगों की प्रतिक्रियाएं।

सलमान खुर्शीद इस वीडियो के बाद लोगों के निशाने पर इसलिए भी आ गये क्योंकि इस वीडियो में एक छोटा बच्चा भी नारे लगा रहा है गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की “सनराइज ओवर अयोध्या” नाम की किताब को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है इसमें उन्होंने ‘हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस’ से की है साथ ही उन्होंने हिंदुत्व से प्रभावित कांग्रेस (Congress)नेताओं की आलोचना भी की