मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, जवाब मिला- ‘अरे अब तो शर्म…’

कमलनाथ ने कहा कि, ‘आज ये राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कौन सा पाठ पढ़ाएंगे ये हमें राष्ट्रवाद का?’ बता दें कि कमलनाथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Avatar Written by: February 20, 2020 2:55 pm

नई दिल्ली। कांग्रेस की तरफ से एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि, कब और कहां हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक? कमलनाथ ने इस दौरान इंदिरा गांधी की सरकार में पाकिस्तान के 90 हजार जवानों के सरेंडर करने का भी जिक्र किया।

kamalnath

कमलनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तब 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर किया था..याद है ये सब बातें?” मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि, “पाकिस्तानी जवानों के सरेंडर करने की बात ये नहीं करेंगे। कहते हैं मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की, कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की? देश को कुछ तो बताइए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में!”

कमलनाथ ने कहा कि, “आज ये राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कौन सा पाठ पढ़ाएंगे ये हमें राष्ट्रवाद का?” बता दें कि कमलनाथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

kamalnath

इस वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भी देखे जा रहे हैं…

बता दें कि उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी जिसपर भारत में विपक्ष द्वारा आए दिन सवाल उठाए जाते रहे हैं। इससे पहले राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे। सवाल उठाने वालों में केजरीवाल, ममता बनर्जी, केंद्रीय वित्तमंत्री रहे पी चिदंबरम, कांग्रेस नेता संजय निरुपम जैसों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताया था।