newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विवादों के बीच आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना रनौत, करणी सेना ने कहा- ‘एयरपोर्ट पर रहेंगे हम, रोक सको तो रोक लो’

आपको बता दें कि बुधवार सुबह कंगना अपने पैतृक घर मंडी(Mandir) से रवाना हुईं और चंडीगढ़ से फ्लाइट लेते हुए मुंबई पहुंचेंगी। कंगना(Kangna) के मुंबई पहुंचने से पहले करणी सेना(Karani Sena) ने ऐलान किया है कि वो मुंबई एयरपोर्ट(Mumbai Airport) पर मौजूद रहेगी।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग को लेकर बने माहौल में 9 सितंबर को कंगना रनौत मुंबई पहुंचेंगी। उधर शिवसेना की तरफ से मिली धमकी को देखते हुए कंगना को अब करणी सेना का साथ मिला है। करणी सेना के सूरज पाल अमू ने ऐलान किया है कि कंगना का स्वागत और उनकी सुरक्षा करने के लिए करणी सेना एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेगी।

kangna ranaut

आपको बता दें कि बुधवार सुबह वो अपने पैतृक घर मंडी से रवाना हुईं और चंडीगढ़ से फ्लाइट लेते हुए मुंबई पहुंचेंगी। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले करणी सेना ने ऐलान किया है कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना यहां कंगना के स्वागत और सुरक्षा में मौजूद रहेगी। फिलहाल कंगना की सुरक्षा को लेकर जब कंगना रनौत ने जब ऐलान किया था कि वो 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं तभी करणी सेना की ओर से इस बात को कह दिया गया था।

Suraj Pal Amu

करणी सेना के सूरज पाल अमू ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “मुंबई में कंगना रनौत की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी करणी सेना, रोक सको तो, रोक लो।”

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की आलोचना करने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में हैं और महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों, शिवसेना नेताओं से उनकी जुबानी जंग चल रही है। इसी दौरान संजय राउत समेत कई नेताओं ने कहा था कि उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। ऐसे में कंगना की ओर से जवाब दिया गया था कि वो मुंबई जरूर आएंगी और अब वो मुंबई आ रही हैं। यहां आने से पहले ही सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कंगना को Y+ लेवल की सुरक्षा मुहैया करा दी गई है, जिसमें करीब एक दर्जन जवान हमेशा उनके साथ रहेंगे।