newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर बड़ी कार्रवाई, कानपुर प्रशासन ने जमींदोज किया घर

बता दें कि इसी घर पर पुलिस टीम गुरुवार की रात दबिश देकर विकास दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन विकास और उसके आदमियों ने योजना बनाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के लिए जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर को जमींदोज कर दिया है। पुलिस ने विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे को भी हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ विकास के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। पुलिस विकास की सभी संपत्तियों की जांच कर रही है।

Vikas Dubey

विकास दुबे का किलेनुमा घर बिकरू गांव में स्थित है, जहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई थीं। पुलिस ने विकास दुबे का सुराग देने वाले को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

बता दें कि विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी।