newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: ‘राहुल गांधी का मैसेज लेकर आया हूं…’, KC वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को दी वार्निंग, जानिए क्या है पूरा मामला

Rajasthan: बीते दिनों पार्टी को नया अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में मिला है। नए अध्यक्ष के आने के बाद से ही उम्मीदें जताई जा रही है कि पार्टी फिर अपनी पुरानी ताकतवर छवि में वापस लौटेगी। अब इस बीच कांग्रेस के संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है।

नई दिल्ली। एक समय पर देश में कांग्रेस पार्टी का राज था। हर जगह बस कांग्रेस के नाम का डंका बजता था। बीते कुछ समय से देश इस सबसे पुरानी पार्टी की हालत उस छेद पड़ी नाव की तरह हो गई है जो बिना बीच समुद्र में फंसी हुई है। कांग्रेस को दूसरे दलों की तरफ से तो झटका मिल ही रहा है साथ ही पार्टी के अपने ही उसकी मुश्किलें बढ़ा रहे थे। पार्टी में बढ़ते आंतरिक कलह से भी कांग्रेस अछूति नहीं है। हालांकि बीते दिनों पार्टी को नया अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में मिला है। नए अध्यक्ष के आने के बाद से ही उम्मीदें जताई जा रही है कि पार्टी फिर अपनी पुरानी ताकतवर छवि में वापस लौटेगी। अब इस बीच कांग्रेस के संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है।

KC वेणुगोपाल.

बता दें, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा के राजस्थान में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेताओं में जारी मतभेद अब अपनेपन में बदलने के लिए काम शुरू हो गया है। राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। अब इस मतभेद को खत्म करने के लिए KC वेणुगोपाल को जयपुर भेजा गया है।

अशोक गहलोत सचिन पायलट

राहुल गांधी का संदेश लेकर आया हूं- केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल ने पार्टी में बढ़ रही तलखी को देखते हुए बड़ा बयान दिया और कहा कि राहुल गांधी का संदेश लेकर आया हूं। अब अगर किसी भी नेता द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ किसी तरह की टिप्पणी (स्टेटमेंट) की जाती है तो उसपर 12 घंटों के भीतर कार्यवाही की जाएगी। यहां तक की उस व्यक्ति को पार्टी से हटा भी दिया जाएगा। खुद केसी वेणुगोपाल उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

KC वेणुगोपाल..

आपको बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद काफी लंबे समय से बना हुआ है। दोनों के बीच दूरियां उस वक्त और बढ़ गई थी जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को गद्दार कहा गया। हालांकि राजस्थान में अपने दो दिग्गजों को आमने-सामने आते देख, राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला और उसी वजह से दोनों के बीच सुलह हो पाई है। हालांकि अब भी दोनों के बीच वॉर खत्म नहीं हुई है। अब देखना होगा कि केसी वेणुगोपाल के बयानबाजी को लेकर दी गई चेतावनी क्या रंग लाती है…