Delhi Shopping Festival: केजरीवाल ने देश के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल का किया ऐलान तो लोगों ने ऐसे लिए मजे

Delhi Shopping Festival: सीएम केजरीवाल ने बताया कि, इसमें कई सारी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। देशभर से कई आर्टिस्ट को इस फेस्टिवल में आमंत्रित किया जाएगा और इस एक महीने में 200 कंसर्ट किए जाएंगे।

Avatar Written by: July 6, 2022 12:55 pm

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, बुधवार को सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, राजधानी दिल्ली में सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल (Shopping Festival) का आयोजन किया जाएगा। लेकिन उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर उनकी खिंचाई कर रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं जब उनके किसी ऐलान को लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल न किया गया हो। इससे पहले केजरीवाल सरकार राजधानी में शराब नीति को लेकर विपक्ष समेत लोगों के निशाने पर आ चुके है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ”अगले साल दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह अपने भारत देश का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा। आजतक इतना बड़ा फेस्टिवल नहीं हुआ होगा। मुझे उम्मीद है कि हम इसे दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल बनाएंगे। 30 दिन का ये फेस्टिवल होगा। पिछले कई महीनों से हमारी तैयारी चल रही है। पूरी दुनिया से लोगों को आमंत्रित करेंगे जिससे वे दिल्ली और उसकी संस्कृति का अनुभव कर सकें।”

आगे सीएम केजरीवाल ने बताया कि, इसमें कई सारी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। देशभर से कई आर्टिस्ट को इस फेस्टिवल में आमंत्रित किया जाएगा और इस एक महीने में 200 कंसर्ट किए जाएंगे।

लोगों की प्रतिक्रिया-

एक यूजर ने केजरीवाल के इस ऐलान पर तंज कसते हुए कहा, ”ये रही दिल्ली की परंपरा, ज्यादा डींग हांकना सही नहीं है श्रीमान जी क्योंकि हमारे साथ भी ये हुआ है,इसलिए ज्यादा प्रचार ना करे,काम कीजिए और यह फ्री वाला प्रलोभन बंद कीजिए फिर चुनाव में ताल ठोकिऐ तब आपको जनता की सच्चाई पता चलेगी -सारी पार्टियां यही करती आई है फ्री का लॉलीपॉप बांटो।”