India’s first monkeypox death: भारत मंकीपॉक्स से हुई पहली मौत, UAE की यात्रा करके लौटा था 22 वर्षीय युवक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

India’s first monkeypox death: इसके बाद, स्वास्थ्य विभाग ने उनके नमूने जांच के लिए अलाप्पुझा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे थे, जहां पर मौत की वजह मंकीपॉक्स को बताया गया। मंत्री ने कहा कि विदेश में किए गए एक परीक्षण में युवक को मंकीपॉक्स का पता चला था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को ही परीक्षण के परिणाम अस्पताल के अधिकारियों को सौंप दिए।

सचिन कुमार Written by: July 31, 2022 10:02 pm

नई दिल्ली। देश में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं है कि अब मंकीपॉक्स पैर पसारते जा रहा है। मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने का भी सुझाव पहले ही दे दिया था। बीते दिनों केरल में मंकीपॉक्स का मामला भी सामने आया था। यह पूरे देश में इकलौता मंकीपॉक्स का मामला था। हालांकि, इसके बाद दिल्ली में भी मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि हुई थी। अब इसी बीच मंकीपॉक्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। दरअसल, बीते शनिवार को केरल के त्रिशूर में 22 वर्षीय युवक की मंकीपॉक्स की चपेट में आन से मौत हो गई। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि यह भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत और अफ्रीका की चौथी मौत है। त्रिशूर के पुन्नियूर के मूल निवासी 22 वर्षीय युवक की संयुक्त अरब अमीरात से लौटने के कुछ दिनों बाद एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद, स्वास्थ्य विभाग ने उनके नमूने जांच के लिए अलाप्पुझा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे थे, जहां पर मौत की वजह मंकीपॉक्स को बताया गया। मंत्री ने कहा कि विदेश में किए गए एक परीक्षण में युवक को मंकीपॉक्स का पता चला था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को ही परीक्षण के परिणाम अस्पताल के अधिकारियों को सौंप दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि शुरुआत में युवक में मंकीपॉक्स के कोई भी लक्षण नहीं दिखा था। अस्पताल में उसे एन्सेफलाइटिस और थकान के लक्षण को ध्यान में रखते हुए भर्ती करवाया गया था।

मंत्री ने आगे कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार दोपहर युवक की मौत हो गई। मंकीपॉक्स के शिकार लोगों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। उसके सभी प्राथमिक संपर्कों को निगरानी में रखा गया है। भारत में यह अब तक मंकीपॉक्स से पहली मौत है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क हो जाने की जरूरत है।