newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Breaking: खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा से जुड़ने पर आ रही है ये खबर

Khushboo Sundar: इस्तीफा देने के बाद खुशबू सुंदर(Khushboo Sundar) ने कांग्रेस(Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) को लेकर एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी के ही नेताओं पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। साउथ की मशहूर एक्ट्रेस और तमिलनाडु की कांग्रेस नेता खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी के ही नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर खुद को दबाए जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि पार्टी नेताओं से नाराज चल रहीं खुशबू सुंदर रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं और सोमवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में खुशबू सुंदर ने कहा कि बड़े पदों पर बैठ कुछ लोगों का जमीनी स्तर के लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है या वे जानते नहीं हैं कि पार्टी की वास्तविक स्थिति क्या है। बता दें कि वह 2014 से अब तक करीब छह साल कांग्रेस से जुडी हुई हैं।

khushbu sundar2

उनके कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब खबर है कि खुशबू सुंदर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। दरअसल जब वो कांग्रेस में शामिल हुईं थी तो सुंदर ने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं घर पर हूं। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकती है और देश को एकजुट कर सकती है। हालांकि, खुशबू को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं मिला था। इसके बाद से ही वह नाराज चल रही थीं।

अब ये तय हो चुका है कि पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खुशबू सुंदर कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। आपको बता दें कि खुशबू सुंदर इससे पहले भी कई पार्टियों से जुड़ी रही हैं। वह 2010 में DMK में शामिल हुई थीं, जब DMK सत्ता में थी। उस समय, अभिनेत्री ने कहा था, “मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।”