newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विकास दुबे के साथ दिखा दरोगा केके शर्मा, सोशल मीडिया में तस्वीरें हुई वायरल

बता दें कि 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी। इस शादी में विकास दुबे मौजूद था। वह कई फोटो में दिखाई दे रहा है। विकास दुबे के साथ ही अमर दुबे की शादी में चौकी इंचार्ज केके शर्मा भी मौजूद था।

नई दिल्ली। कानपुर शूटआउट में निलंबित दारोगा केके शर्मा के बारे में नया खुलासा सामने आया है। अब नई तस्वीरें सस्पेंड हुए दरोगा केके शर्मा के गैंगस्टर विकास दुबे से कनेक्शन को उजागर कर रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें निलंबित दरोगा केके शर्मा अमर दुबे की शादी में नजर आ रहा है।  केके शर्मा चौबेपुर का चौंकी इंचार्ज था। घटना में संलिप्तता पाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

K K Sharma

बता दें कि 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी। इस शादी में विकास दुबे मौजूद था। वह कई फोटो में दिखाई दे रहा है। विकास दुबे के साथ ही अमर दुबे की शादी में चौकी इंचार्ज केके शर्मा भी मौजूद था। केके शर्मा, अमर दुबे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देता हुए भी दिखाई दिया था। केके शर्मा पर भी विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने का आरोप है।

K K Sharma

2-3 जुलाई की रात विकास दुबे के घर पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे थे। पहले से घात लगाए विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। विकास दुबे की करीबी ने बताया था कि दबिश की सूचना थाने से पहले मिल गई थी।

K K Sharma

इसके बाद विकास दुबे के लिए मुखबिरी के आरोप में चौबेपुर के एसएचओ विनय तिवारी, चौकी इंचार्ज केके शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था।