newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who Is Om Birla In Hindi: जानिए कौन हैं ओम बिरला?, राजनीति में उनकी उपलब्धियां आपको हैरान कर देंगी

Who Is Om Birla In Hindi: राजस्थान के कोटा-बूंदी संसदीय सीट से बीजेपी के सांसद ओम बिरला एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजन को 41975 वोट से हराया था। इससे पहले 2019 में ओम बिरला ने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 2.79 लाख वोट से और 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के इज्यराज सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोट से शिकस्त दी थी।

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा-बूंदी संसदीय सीट से बीजेपी के सांसद ओम बिरला एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजन को 41975 वोट से हराया था। इससे पहले 2019 में ओम बिरला ने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 2.79 लाख वोट से और 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के इज्यराज सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोट से शिकस्त दी थी। ओम बिरला 17वीं यानी पिछली लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओम बिरला ने राजनीति में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो आपको हैरान कर देंगी।

कोटा-बूंदी संसदीय सीट से ओम बिरला लगातार तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। ओम बिरला का राजनीति में सफर आपको हैरान कर सकता है। राजस्थान में वो विधायक थे और 13वीं विधानसभा में 500 सवाल पूछे थे। ओम बिरला इतने सक्रिय विधायक थे कि उनको राजस्थान विधानसभा ने ‘सदन के सितारे’ के तौर पर 6 बार चुना। पर्यावरण प्रेमी और युवाओं को साथ लेकर चलने में सिद्धहस्त ओम बिरला कोटा दक्षिण सीट से 3 बार 2003, 2008 और 2013 में विधायक भी रहे। 2003 में वसुंधरा राजे की सरकार में वो संसदीय सचिव बनाए गए थे। फिर 2014 में बीजेपी ने उनको पहली बार लोकसभा चुनाव का टिकट दिया।

 

 

लोकसभा के अध्यक्ष के तौर पर सभी को साथ लेकर ओम बिरला चले। अपने कुशल प्रशासन की वजह से हंगामा करने वाले विपक्षी सांसदों को भी उनके खिलाफ कभी कुछ कहते नहीं सुना गया। संगठन का काम करने में भी ओम बिरला माहिर हैं। वो भारतीय जनता युवा मोर्चा में 4 साल जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद वो 6 साल तक इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष का पद भी संभालते रहे। ऐसे में युवाओं को साथ लेकर चलने का कौशल उन्होंने लंबे समय की कार्यावधि में हासिल किया। किशोरावस्था से ही ओम बिरला ने राजनीति में अपना रुझान दिखा दिया था। 17 साल की उम्र में 1979 में वो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए थे।