newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन

बोस साल 1996 में कांग्रेस के टिकट पर जादवपुर से जीतने के बाद लोकसभा की सदस्य बनी थीं। बाद में, उन्होंने 1998 और 1999 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में उसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। वह नेताजी रिसर्च ब्यूरो की चेयरपर्सन भी थीं।

नई दिल्ली। लोकसभा की तीन बार की सदस्य और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के भतीजे शिशिर बोस की पत्नी कृष्णा बोस का दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी पारिवारिक सूत्र ने दी है। बोस के दो बेटे और एक बेटी हैं।

Krishna Bose file Photo

बता दें कि कृष्णा बोस 89 वर्ष की थी। कृष्णा बोस का शनिवार की सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कोलकाता में एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। वह 89 वर्ष की थी। कृष्णा बोस का जन्म 26 दिसंबर 1930 को ढाका में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से हृदय जनित बीमारियों से वह पीड़ित थीं, इस कारण उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।