COVID-19: देश में थमी कोरोना की तीसरी लहर, बीते 24 घंटों में 15 हजार से भी कम आए नए केस

COVID-19: 19 दिसंबर 2020 को देश में ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को वायरस से संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार चली गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

रितिका आर्या Written by: February 24, 2022 11:21 am
corona viral

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में देश के वायरस के 14,148 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,81,179 हो गई है। ध्यान हो कि बीते 18 दिन से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 14,148 नए मामले सामने आए हैं। 30,009 लोग इस वायरस को मार देकर ठीक हुए हैं तो वहीं, 302 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

corona virus

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा

कुल मामले- 4,28,81,179

सक्रिय मामले- 1,48,359

कुल रिकवरी- 4,22,19,896

कुल मौतें- 5,12,924

कुल वैक्सीनेशन- 1,76,52,31,385

आपको बता दें, देश में सात अगस्त 2020 को वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख था। 23 अगस्त 2020 को ये आंकड़ा 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को ये आंकड़ा बढ़कर 40 लाख से ज्यादा हो गया था। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख पर थे। 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को ये आंकड़ा 90 लाख के पार था।

19 दिसंबर 2020 को देश में ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को वायरस से संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार चली गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।