newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: 8 लाख से कम हुए एक्टिव केस, 24 घंटे में आए 62 हजार नए मरीज

Coronavirus: भारत में सर्दियां शुरू होने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि सर्दियों में कोरोना (Coroanvirus) के मामले बढ़ेंगे। लेकिन इस समय देश में कोरोना के मामलें कम होते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत में सर्दियां शुरू होने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि सर्दियों में कोरोना (Coroanvirus) के मामले बढ़ेंगे। लेकिन इस समय देश में कोरोना के मामलें कम होते हुए नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच राहत की सबसे बड़ी बात ये है कि कोरोना वायरस के एक्टिव केस (Active Case) की संख्या डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख के नीचे आई है।

Vande bharat Mission corona

वहीं, पिछले 24 घंटों में 62,212 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 70,816 मरीज ठीक भी हो गए। हालांकि 837 मरीजों की जान भी चली गई है। दुनिया में अब तक हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आ रहे थे, लेकिन अब भारत में अमेरिका से कम मामले आ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 71,687 केस आए और 928 मौत हुई।

india corona

देश में 74 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74 लाख 32 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 13 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 65 लाख 24 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 95 हजार पर आ गई है। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

india Corona

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।