कोरोना के बढ़ते मामलों से पंजाब में फिर से लॉकडाउन, छुट्टी वाले दिन बंद रहेगा राज्य

पंजाब राज्य के बॉर्डर भी सील किए जाएंगे। पंजाब की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद कर दी गई है। फ्लाइट, ट्रेन से आने वाले यात्रियों को अब घर में 14 दिन तक क्वारनटीन रहना पड़ेगा।

Avatar Written by: June 13, 2020 8:40 am

नई दिल्ली। कोरोना संकट से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के पांचवें संस्करण में लोगों को कुछ रियायतें दी गई, जिसमें अब बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय ने अनलॉक-1 में दी जाने वाली रियायतों को लेकर नियमों और दिशा-निर्देशों में नए बदलाव किए गए हैं।

corona

इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र के जरिए निर्देश दिया था। पत्र में भल्ला ने कहा था कि, ‘अनलॉक 1’ के दौरान आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर, देशभर में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही को कड़ाई से प्रतिबंधित किया जाए।

इन सबके बीच अब पंजाब में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने वीकेंड और किसी भी छुट्टी वाले दिन संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस तरह के लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसका मतलब ये हुआ कि शनिवार और रविवार को पंजाब में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।

amrindar singh

इसके अलावा पंजाब राज्य के बॉर्डर भी सील किए जाएंगे। पंजाब की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी इंटर-स्टेट बस सर्विस बंद कर दी गई है। फ्लाइट, ट्रेन से आने वाले यात्रियों को अब घर में 14 दिन तक क्वारनटीन रहना पड़ेगा। बीते दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव के जो मामले आए हैं वह दरअसल ट्रैवल हिस्ट्री के हैं।

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह मानते हैं कि दिल्ली में लगातार जो मामले बढ़ रहे हैं उसका असर पंजाब में भी पड़ सकता है। क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी से रोजाना औसतन 500 से 800 वाहन पंजाब में आ रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पंजाब में कोरोना महामारी से बचने के लिए वीकेंड और पब्लिक हॉलिडे के दिनों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और मूवमेंट पास के बिना लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

Lockdown Unlock

इसके बाद पंजाब में छुट्टी और वीकेंड के दौरान सभी नागरिकों को पंजाब सरकार के COVA ऐप से ई-पास डाउनलोड करके ही मूवमेंट करनी होगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत होगी।

Lockdown Bhopal

इसी तर्ज पर भोपाल में भी छुट्टी वाले दिन लॉकडाउन रहेगा। शनिवार और रविवार को भोपाल में पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को ही अनुमति दी गई है।