newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मोदी के साथ खड़े हुए सारे सीएम, 2 हफ्ते तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, ऐलान जल्द

पीएम ने कहा कि लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था कि जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो शुरुआत में ही इस बात पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग का पालन बहुत आवश्यक है।

नई दिल्ली। राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लॉकडाउन को लेकर सहमति बन गयी। सभी सीएम ने लॉकडाउन बढाने के पक्ष में राय दी है। पीएम मोदी ने कहा कि जान है तो जहान है। इस बातचीत की रोशनी में इस बात की पूरी उम्मीद है कि लॉकडाउन दो हफ्ते तक के लिए बढ़ सकता है।

PM Narendra Modi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि लॉकडाउन बढ़ेगा और पीएम का ये फैसला यही है। उन्होंने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढाने की बात की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लॉकडाउन बढाने का सुझाव दिया। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जरूर राजनीतिक तेवर दिखाए। उन्होंने शिकायत की कि केंद्र जो ऐलान करता है, उसके मुताबिक पैसे नहीं देता है। हालांकि पश्चिम बंगाल भी लॉकडाउन के पक्ष में था।

Narendra modi

अधिकतर सीएम ने दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की बात की। पीएम ने यह भी कहा कि वे लॉकडाउन के दौर में हर सीएम के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। केंद्र आर्थिक पैकेज का एलान भी जल्द ही कर सकता है। ये पैकेज लॉकडाउन के चलते हुए नुकसान के लिए होगा। पीएम ने कहा कि लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था कि जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो शुरुआत में ही इस बात पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग का पालन बहुत आवश्यक है।

PM Narendra Modi

पीएम ने कहा कि देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया। सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया। भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, इन दोनों ही पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है।