newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान, महाराष्ट्र में 30 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

मुख्यमंत्री ने चल रहे महामारी के मद्देनजर सभी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों से अपनी सेवाएं शुरू करने की अपील की। इसके साथ ही, मुंबई पुलिस ने लोगों से सख्ती से दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए रविवार को हैशटैगमिशनबिगिनअगेन के तहत कई उपायों की घोषणा की।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन प्रतिबंध 30 जून के बाद भी जारी रहने के रविवार को संकेत दिए, हालांकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अनलॉकडाउन प्रक्रिया को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। ठाकरे ने आज अपराह्न में राज्य को संबोधित करते हुए कहा, “ऐसा मत सोचिए कि 30 जून के बाद लॉकडाउन प्रतिबंध खत्म हो जाएगा .. कोविड-19 का खतरा अभी भी राज्य पर मंडरा रहा है और सभी सावधानी बरतने की जरूरत है।”

Uddhav Thackeray

सीएम उद्धव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिक मात्रा में भीड़भाड़ की गई तो लॉकडाउन का कठोरता से पालन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अनलॉक शुरू होने पर कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। राज्य सरकार ने अधिक से अधिक टेस्ट करवाना शुरू किया है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुए मरीजों से निवेदन है कि वह प्लाज्मा दान करें। राज्य में रक्त की जो कमी थी लोगों के सहयोग से अब रक्त का कोटा पूरा है। PPE किट और N95 मास्क का भरपूर स्टॉक है।

कोविड-19 के अलावा, उन्होंने कहा कि लोगों को अन्य मानसून रोगों जैसे मलेरिया और डेंगू से खुद को बचाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चल रहे महामारी के मद्देनजर सभी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों से अपनी सेवाएं शुरू करने की अपील की। इसके साथ ही, मुंबई पुलिस ने लोगों से सख्ती से दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए रविवार को हैशटैगमिशनबिगिनअगेन के तहत कई उपायों की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि किसानों के कर्ज को 2 टप्पे में माफ करने का सोचा था। कुछ किसानों का कर्ज माफी लॉकडाउन की वजह से रह गया था। जल्द ही उन्हें कर्ज माफी मिल जाएगी। खेती के लिए नकली बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसानों के साथ है।

पुलिस उपायुक्त और मुंबई पुलिस प्रवक्ता प्रणय अशोक ने कहा कि भोजन, सब्जियां, बाजारों की यात्रा, सैलून, नाई की दुकानों के लिए केवल 2 किलोमीटर के दायरे में आवश्यक गतिविधियों के लिए बाहरी गतिविधि को जारी रखा गया है। लोगों और वाहनों के लिए रात के कर्फ्यू को रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया जाएगा।