newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vice president: एम वैंकेया नायडू हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर खुद दी इस बात की जानकारी

Vice president: एम वैंकेया नायडू ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ट्वीट कर कर कहा कि,   नेताजी ने मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। नायडू ने इंडिया गेट पर बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले की भी सराहना की।

नई दिल्ली। दो वर्ष के दीर्घ जंग के बाद भी कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इसके जद में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। अब इसी बीच उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायड के कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। उन्होंने खुद अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि, उपराष्ट्रपति ने आग्रह किया है कि विगत दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए थे, वे भी स्वयं को अलग रखें और अपनी जांच करवाएं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संसद परिसर में अब तक 875 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुका है। बता दें कि कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम पाबंदियों को धता बताते हुए कोरोना का कहर जारी है।

Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

वही, आज एम वैंकेया नायडू ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ट्वीट कर कर कहा कि,   नेताजी ने मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। नायडू ने इंडिया गेट पर बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले की भी सराहना की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘हम राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के प्रति नेताजी के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं, राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बोस का ऋणी है।’

जानिए भारत में कोरोना की स्थिति

इसके साथ ही अगर भारत में कोरोना की स्थिति की बात करें,  तो इससे साफ जाहिर होता है कि देश में लगातार कोरोना का कहर अपने चरम पर पहुंच चुका है। देश में पिछले 24 घंटों में रविवार को कोरोना वायरस के 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21, 87,205 हो गई है।