newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र में बरपा रहा कोरोना अपना कहर, आंकड़ा 1 लाख के पार, 20 बड़े देशों को छोड़ा पीछे

भारत में भी इस महामारी ने जहां अपना कहर सबसे ज्यादा बरपाया है वह है महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। भारत भी इससे अछुता नहीं है। भारत में दिन-ब-दिन कोरोना संक्रण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत कोरोना संक्रमितों के आंकड़े के मामले में दुनिया के चार सबसे प्रभावित देशों में शामिल हो गया है। भारत में भी इस महामारी ने जहां अपना कहर सबसे ज्यादा बरपाया है वह है महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है। वहीं अगर दुनिया की बात करें तो महाराष्‍ट्र ने अकेले बड़े 20 देशों को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पीछे छोड़ दिया है। इनमें कनाडा, चीन, दक्षिण अफ्रीका, बांग्‍लादेश जैसे देश शामिल हैं।

corona

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3493 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 101,141 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 127 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3717 हो गई है।

अगर महाराष्ट्र में केवल मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां 1366 नए मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हो गई है। केवल मुंबई में संक्रमितों की संख्या 55451 हो गई है जबकि यहां अब तक 2044 लोगों की जान इस वायरस के संक्रमण से गई है। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 47.3 फीसदी है।

Doctors Corona

भारत में कोरोनावायरस के मामलों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार शाम 2903 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार चली गई। महाराष्ट्र में भारत में सबसे अधिक 97,648 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 40,698 और दिल्ली में 34,687 मामले हैं। कारोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है। इस वायरस के लिए अभी तक कोई टीका विकसित नहीं किया गया है।