मालेगांव में पहले तो लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़क पर उतरे लोग, फिर किया पुलिस के साथ कुछ ऐसा

हाल ही में महाराष्ट्र के मालेगांव में एक बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति बन गई, बता दें यलम्मा पुल पर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।

Avatar Written by: April 23, 2020 3:20 pm

मालेगांव। महाराष्ट्र आजकल बेहद सुर्खियों में है। जब से पालघर में साधुओं और उनके ड्राइवर के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है तबसे ही मीडिया के कैमरे उसी तरफ घूमे हुए हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मालेगांव में एक बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति बन गई, बता दें यलम्मा पुल पर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस को ही दौड़ा दिया।

mumbai police

जब घटनास्थल पर स्थिति बिगड़ता देखा तो मौके पर पुलिस के और जवान जुट गए। इसके बाद उपद्रवी मैदान छोकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से परेशान होकर लोग पुल पर इकट्ठा होने लगे। जब पुलिस नें उन्हें जाने के लिए कहा तो वे नहीं माने और सुरक्षाकर्मियों को ही दौड़ा दिया। इस घटना के सामने आने के बाद मालेगांव फिर से चर्चाओं में है।

आपको बता दें कि इस वक्त महाराष्ट्र के मालेगांव मे कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 101 तक पहुंच चुकी है। गुरुवार को 5 नए मामले सामने आए। मालेगांव महाराष्ट्र के रेड जोन में आता है, जो कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए खतरनाक माना जा रहा है।

Corona

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते हुई 269 मौतों सहित कुल 5,652 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र सरकार कोरोना से लड़ने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है।