newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र: कोरोना अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा बारिश का पानी, बेड-स्ट्रेचर पर बेबस दिखे मरीज

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसी कारण महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को भारी बारिश हुई। इसके बाद ही अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पानी घुस गया।

नई दिल्ली। कोरोना सकंट के बीच महाराष्ट्र के जलगांव स्थित डॉक्टर उल्हास पाटिल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बारिश का पानी घुस गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस अस्पताल के जिस वार्ड में बारिश का पानी घुसा है वहां करीब 8 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज भर्ती थे।

Dr Ulhas Patil Medical College

हालांकि बारिश के पानी के वार्ड में घुसते ही सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्‍प‍िटल प्रशासन के मुताबिक, इमजेंसी वार्ड में भर्ती 7-8 मरीजों को सुरक्ष‍ित निकाल लिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या एक लाख के पार चली गई है। अकेले मुंबई में 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 3950 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसी कारण महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को भारी बारिश हुई। इसके बाद ही अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पानी घुस गया।

मौसम विभाग ने मुंबई और आस-पास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश को देखते हुए, दोपहर 1:00 बजे तक यहां अधिकतम बारिश होने की संभावना जतायी है। वहीं ठाणे और पश्चिम मुंबई में मध्यम बारिश की उम्मीद है। आने वाले सप्ताह में पश्चिमी तट की ओर वर्षा के बढ़ने के संकेत है।