PM Modi Advisor: केंद्रीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, तरुण कपूर बनें पीएम मोदी के सलाहकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरूण कपूर 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे 30 नवंबर 2021 को तेल व प्राकृतिक गैस मंत्रालय से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल वे पीएमओ को  सलाह देंगे। उधर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। 

सचिन कुमार Written by: May 2, 2022 8:05 pm
pm modi advisor

नई दिल्ली। प्रशासनिक गतिविधियों में स्फुर्तियुक्त उर्जा का संचार करने हेतु आज यानी की सोमवार को केंद्रीय प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। इसी कड़ी में केंद्र प्रशासन में सचिव स्तर पर कई बड़े चेहरे बदल दिए गए हैं, तो कई चेहरों नए चेहरों को जगह मिली है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में तरुण कपूर को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पेट्रोलियम मंत्रालय में सचिव पद का निर्वहन कर चुके हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बकायदा इस संदर्भ में सूची भी जारी की है, जिसमें विभिन्न मंत्रालय में नवनियुक्त सचिवों के नाम दर्ज हैं। सूची के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को सहकारिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। अलकेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। आइए, आगे की रिपोर्ट में पीएम मोदी के सलाहकार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Retired IAS officer Tarun Kapoor appointed advisor to Prime Minister :  प्रधानमंत्री के सलाहकार बनाए गए पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर - Navbharat  Times

पीएम मोदी के सलाहकार के बारे में विस्तृत जानकारी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरूण कपूर 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे 30 नवंबर 2021 को तेल व प्राकृतिक गैस मंत्रालय से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल वे पीएमओ को  सलाह देंगे। उधर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। राव 1994 बैच के मप्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे दूरसंचार मंत्रालय में यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड के प्रशासक हैं। उधर, ज्ञानेश कुमार को सहकारिता मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वे संसद मामलों के सचिव हैं। उन्हें मानवाधिकार आयोग का भी सचिव बनाया गया है। अलकेश कुमार शर्मा सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार में सचिव बनाया गया है।

pm modi

उत्तर प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एस राधा चौहान त्रिपाठी के स्थान पर डीओपीटी के नए सचिव होंगे। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार में सेवारत हैं, युवा मामलों के विभाग के सचिव होंगे। उधर, केंद्रीय गतिविधियों को दुरूस्त करने के मकसद यह फेरबदल किए गए हैं। फिलहाल, इन फेरबदल का आगामी दिनों में क्या कुछ असर प्रशासनिक गतिविधियों में देखने को मिलता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Latest