newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मन की बात में पीएम मोदी ने की कश्मीरी केसर की चर्चा, जरा अब इसके फायदे जान लीजिए

Kashmiri Kesar: पीएम मोदी(PM Modi) ने मन की बात में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आपको जानकर खुशी होगी कि कश्मीर केसर को जीआई टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्केट में इसे लांन्च किया गया।

नई दिल्ली। 27 दिसंबर को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कश्मीरी केसर का जिक्र किया। इसको लेकर उन्होंने अबुल फजल का किस्सा याद करते हुए कश्मीरी केसर की तारीफ की। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि अकबर के दरबार के एक प्रमुख सदस्य अबुल फजल थे। उन्होंने एक बार कश्मीर की यात्रा के बाद कहा था कि कश्मीर में एक ऐसा नजारा है, जिसे देखकर चिड़चिड़े और गुस्सैल लोग भी खुशी से झूम उठेंगे। केसर, सदियों से कश्मीर से जुड़ा हुआ है। कश्मीरी केसर मुख्य रूप से पुलवामा, बडगाम, और किश्तवाड़ जैसे जगहों पर उगाया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल मई में कश्मीर केसर को जीआई टैग दिया गया। इसके जरिए, हम कश्मीर केसर को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाना चाहते हैं। इस केसर की तारीफ में पीएम मोदी ने कहा कि, दुनियाभर में कश्मीरी केसर एक ऐसे मसाले के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके कई प्रकार के औषधीय गुण हैं।

pm modi man ki bat

उन्होंने कहा कि, यह केसर बेहद सुगन्धित होता है, गाढ़े रंग के इस केसर का धागा लंबा और मोटा होता है। जो इसकी औषधीय मूल्य को बढ़ाता है। यह जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। क्वालिटी की बात करें तो कश्मीर का केसर बहुत यूनिक है और दूसरे देशों के केसर से बिलकुल अगल है। कश्मीर के केसर को i tag से एक अलग पहचान मिली है।

पीएम मोदी ने मन की बात में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आपको जानकर खुशी होगी कि कश्मीर केसर को जीआई टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्केट में इसे लांन्च किया गया। अब इसका निर्यात बढ़ने लगा है। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा। केसर के किसानों को इससे विशेष रुप से लाभ होगा।

जानिए केसर के अन्य फायदे-

बता दें कि केसर मैंगनीज मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रत करने में मदद कर सकता है। यह हड्डियों को भी मजबूत रखने में सहायक साबित होता है। इसमें मौजूद कुछ खनिज और कार्बनिक यौगिक कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल दर्द से निवारण के लिए भी किया जाता है। अगर आपको पेट की समस्या है और पेट खराब है या फिर पेट फूलने की बीमारी है तो इसके इलाज में भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है। कब्ज और सूजन को ठीक करने के लिए केसर का उपयोग हो सकता है। बता दें कि कीड़ों के काट लेने पर केसर को त्वचा पर लगाया जा सकता है, जिससे आराम मिलता है।