दिल्ली मणिपुर और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बदले प्रदेश अध्यक्ष, इन नए लोगों पर किया गया भरोसा

भाजपा ने तीन राज्यों में पार्टी हाईकमान में बड़ा बदलाव किया है। कुछ देर पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से एक नोटिस जारी किया गया है जिसके मुताबिक छत्तीसगढ, दिल्ली और मणिपुर में पार्टी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Avatar Written by: June 2, 2020 3:39 pm
jp nadda

नई दिल्ली। भाजपा ने तीन राज्यों में पार्टी हाईकमान में बड़ा बदलाव किया है। कुछ देर पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से एक नोटिस जारी किया गया है जिसके मुताबिक छत्तीसगढ, दिल्ली और मणिपुर में पार्टी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

JP Nadda BJP

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को पार्टी अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।

दिल्ली में मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से हटाया गया है, जबकि आदेश कुमार गुप्ता को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

 

वहीं मणिपुर में जेपी नड्डा ने टिकेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष बनाया है।

 

इससे पहले कल दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेताओं को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मनोज तिवारी और अन्य नेताओं को राजेंद्रनगर पुलिस थाने ले जाया गया था।

manoj tiwari

दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें मनोज तिवारी के साथ कुछ अन्य भाजपा नेता और पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं।