newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शाहीन बाग प्रदर्शन पर मनोज तिवारी का ट्वीट, केजरीवाल और राहुल गांधी से पूछे ये सवाल

मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ”39 दिन हो गए शहीन बाग के कारण यातायात ठप्प, लाखों लोग परेशान। बच्चे परीक्षा के समय भी २-२ घंटे सड़कों पे बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी क्या ये जायज हैं?”

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया है। उन्होंने प्रदर्शन के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Arvind Kejriwal, Manoj Tiwari and Rahul Gandhi

मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ”39 दिन हो गए शहीन बाग के कारण यातायात ठप्प, लाखों लोग परेशान। बच्चे परीक्षा के समय भी २-२ घंटे सड़कों पे बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी क्या ये जायज हैं?”

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 39 दिन से विरोध प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते कालिंद कुंज-शाहीन बाग रोड बंद है। इस विरोध के चलते लाखों लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Shaheen Bagh protest

वहीं शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 29 जनवरी को भारत बंद बुलाया है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, उन्हें वहां से दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें यहां से नहीं हटा सकती।