newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एक साल पहले शादी का झांसा देकर जिस लड़की की हुई थी बेरहमी से हत्या उसका कातिल पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस की जांच में पता चला कि मेरठ के शाकिब ने लुधियाना में अपना नाम बदकर अमन कर लिया था। वह मई 2019 में छात्रा को लेकर लुधियाना से फरार हो गया।

नई दिल्ली। मेरठ में पहेली बने बी.कॉम छात्रा की हत्या में एक साल बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा की हत्या उसके एक प्रेमी ने ही की थी। जिस शख्स ने छात्रा की हत्या की उसके झांसे में फंसकर छात्रा अपना घर छोड़कर मेरठ चली आई थी। शाकिब से अमन बने जालसाज प्रेमी ने पंजाब के लुधियाना की छात्रा को पहले प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसकी लाखों की दौलत हड़प ली और आखिर में मौत की नींद सुला दिया।

Merut Murderer

एक साल बाद युवती हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। मेरठ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसकी जानाकारी दी जिस वक्त मृतका की मां ने मुख्य आरोपी को थप्पड जड़ दिए। प्रेस कांफ्रेंस के बाद मुख्य आरोपी ने पुलिस की गन छीनकर फायरिंग कर के फरार होने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग घई और वह घायल हो गया।

up police

मेरठ पुलिस की मानें तो बीते साल 2019 में 13 जून को दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया में किसान सबी अहमद के खेत से एक युवकी का शव मिला था। उसका सिर और एक हाथ अलग था। दरअसल, गांव में एक कुत्ता इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर घूमता लोगों को दिखा था। इसके बाद एक गन्ने के खेत में पुलिस को युवती का शव मिला था। युवती की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने ही युवती का अंतिम संस्कार करा दिया था।

एसएसपी मेरठ अजय सहानी के मुताबिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में लापता के बारे में जानकारी कराने पर लड़की के बारे में जानकारी नहीं मिली थी। बाद में लोईया गांव उन सभी युवाओं के बारे में जानाकरी खंगाली गई जो कि मेरठ से बाहर नौकरी करते थे। पता चला कि लोईया का शाकिब पंजाब के लुधियाना में नौकरी करता हैं। वहां की करीब 23 साल की लड़की एक साल से गायब हैं। ल़ड़की लुधियाना में मोतीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह बीकॉम की छात्रा थी।

लुधियाना में अमन बनकर रह रहा था शाकिब

Merut gIRL Murderer

पुलिस की जांच में पता चला कि मेरठ के शाकिब ने लुधियाना में अपना नाम बदकर अमन कर लिया था। वह मई 2019 में छात्रा को लेकर लुधियाना से फरार हो गया। छात्रा अपने घर से करीब 25 लाख रुपये की जूलरी और नकदी लेकर शाकिब के साथ भाग आई थी। बताते हैं कि शाकिब मेरठ आया और गांव से चार किलोमीटर दूर दौराला में एक मकान किराए पर लिया। इसके बाद भी छात्रा को शाकिब के अमन होने का कोई पता नहीं चला। 2019 में ईद के दिन शाकिब छात्रा को अपने घर ले गया, जब जाकर उसे शाकिब के परिवार की असलियत का पता चला।

खेत में हत्या के बाद ठिकाने लगाया शव

झगड़े के बाद शाकिब ने छात्रा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस बीच उसने एक दिन उसे बाहर ले जाने के लिए कहा और फिर नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शाकिब ने पास के खेत में ले जाकर छात्रा की हत्या कर दी और गला काटकर शव को खेत में दफ्ना दिया।