newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मोदी कैबिनेट का फैसला, मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम हुआ अब शिक्षा मंत्रालय

गौरतलब है कि मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने सिफारिश की थी कि उसका नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय कर दिया जाए। जिसे बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकार कर लिया गया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। यह फैसला मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दे दी है, इसकी घोषणा आज की जाएगी। फिलहाल रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।

PM Narendra Modi

गौरतलब है कि मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने सिफारिश की थी कि उसका नाम बदल कर शिक्षा मंत्रालय कर दिया जाए। जिसे बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दे दी गई। अब पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी ताकि शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके।

बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में नई शिक्षा नीति की घोषणा की थी। नई शिक्षा नीति के तहत देश में शिक्षा के मायनों को बदला जाएगा। इससे न केवल युवाओं को शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे बल्कि रोजगार हासिल करने में भी आसानी होगी।