newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, एक दिन पहले बताया था जान को खतरा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) जिले की ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा( MLA Vijay Mishra) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विधायक की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के जिले के मालवा से हुई है। मध्यप्रदेश की पुलिस ने भदोही पुलिस की सूचना पर विधायक को गिरफ्तार किया है। यहां पुलिस अधीक्षक रमन सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल, विधायक को ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाया जाएगा।

Vijay Mishra

क्या है मामला

विधायक विजय मिश्रा पर रिश्तेदारों की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में 7 अगस्त को विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस संबंध में रिश्तेदारों ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी।

MLA Vijay Mishra

इससे पहले गुरुवार को बाहुबली विधायक ने भी वीडियो जारी कर सफाई दी थी और अपनी जान का खतरा बताया था। विजय मिश्रा ने कहा कि सब लोग उन्हें मारना चाहते हैं क्योंकि वह ब्राह्मण हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है, ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। विधायक ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है। बता दें कि विधायक विजय मिश्रा ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया। इसके बाद सपा और बाद में निषाद पार्टी में शामिल हुए।

कौन है विजय मिश्रा?

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी लहर में जहां एक ओर बड़े-बड़े दिग्गज नेता हार रहे थे, वहीं दूसरी ओर भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट पर बाहुबली नेता व विधायक विजय मिश्रा ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की। बाहुबली विधायक विजय मिश्रा अपना अजय रिकाॅर्ड बनाये हुए हैं। निषाद पार्टी से विजय मिश्रा ने 66448 वोट पाकर बीजेपी के महेन्द्र कुमार बिंद (46218 वोट) को 20230 वोटों के भारी अंतर से हराया।