newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के चलते लॉकडाउन : मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 80 करोड़ लोगों को सरकार देगी ये व्यवस्था…

कोरोनावायरस के कहर के बीच मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के 80 करोड़ लोगों को कम दाम पर राशन उपलब्ध कराने का फैसला किया गया। 

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कहर के बीच मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के 80 करोड़ लोगों को कम दाम पर राशन उपलब्ध कराने का फैसला किया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी।

PM Narendra Modi

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने सात किलो राशन देगी। 27 रुपये वाला गेहूं दो रुपये किलो और 37 रुपये का चावल तीन रुपये किलो की दर से मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता राशन देने के लिए सरकार कुल एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। सभी राज्यों को तीन महीने का एडवांस राशन दिया जा रहा है।

prakash javdekar

जावड़ेकर ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दूध, राशन, सब्जी, पशुचारा आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें लगातार खुली रहेंगी। उन्होंने लोगों से सामानों की खरीदारी की होड़ में शामिल न होने की अपील की। प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गरीबों और आम जन को सस्ता राशन देने के लिए कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रहीं हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि लॉकडाउन के समय गरीबों के लिए सरकार क्या कर रही है? सरकार ने सस्ता राशन देने का फैसला किया है।

cabinet meeting

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ऐसे समय में अफवाहें भी खूब फैलतीं हैं। इस नाते लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सरकारी निर्देशों और सूचनाओं पर ही भरोसा करें। जावड़ेकर ने बताया कि निजी और सरकारी क्षेत्र के स्थाई और अस्थाई कर्मियों को वेतन मिलता रहेगा। इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रहीं हैं।