newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कश्मीर के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, 80 हजार करोड़ के पैकेज की मंजूरी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू और कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए मोदी सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। इसके तहत विकास से संबंधित कार्य के लिए पैकेज की मंजूरी मिल गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू और कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है।

modi government

दरअसल केंद्र सरकार के कई मंत्री जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए हैं। जहां वे लोगों से मुलाकात कर वहां के हालात का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा वहां की विकास परियोजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। अभी हाल में पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी समेत कई मंत्रियों ने वहां का दौरा किया और विकास के बारे में जानकारी ली। इधर दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में इन मंत्रियों से कश्मीर के बारे में फीडबैक लिया।

HRD ANI TWeet

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय के दौरे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी भी गए हुए हैं। जहां वे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक गए और वहां के लोगों से कुछ समय तक बातचीत की।

Mukhtar Abbasi Nakqi

नकवी लाल चौक पर रुके और कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों से उन समस्याओं के बारे में पूछा, जिसका वे सामना कर रहे हैं। नकवी ने कहा, सकारात्मक माहौल है और सरकार लोगों के बीच संवाद बना कर सकारात्मकता फैला रही है।”