newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की अपील, ‘एकजुट होकर देश को COVID-19 से मुक्त करें’

राजनाथ सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा कि, आज भाजपा का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष श्री नड्डा के हाथों में है जो देश और दल दोनो को मज़बूत कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामना संदेश देते हुए कोरोना से लड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को शुभकामना संदेश दिए।

PM modi

पीएम मोदी ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर उन सबको मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है।”

BJP Office

पीएम मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, “जब भी BJP को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की।”

तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें।”

देखिए भाजपा स्थापना दिवस पर किसने क्या कहा

इसके अलावा अमित शाह ने लिखा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रही है। हमें गर्व है कि आज इस विषम परिस्थिति में भाजपा का हर कार्यकर्ता कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में मोदीजी के हाथ मजबूत कर रहा है।”

राजनाथ सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा कि, “आज भाजपा का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष श्री नड्डा के हाथों में है जो देश और दल दोनो को मज़बूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में इस समय भारत कोरोना वायरस के विरुद्ध एक जंग लड़ रहा है।देश प्रधानमंत्रीजी के साथ खड़ा है और उन पर गर्व कर रहा है।”