मौसम विभाग का अनुमान, इस तारीख तक केरल के तट पर पहुंचेगा मानसून

देश में इस साल मानसून सीजन के दौरान सामान्य बरसात होने का अनुमान है। अधिकतर संभावना सामान्य या सामान्य से ज्यादा बरसात होने की लगाई गई है।

Avatar Written by: May 15, 2020 2:44 pm
Kerala Mansoon

नई दिल्ली। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि केरल के तट पर 5 जून तक अपनी दस्तक दे सकता है। वहीं पिछले साल की बात करें तो मानसून 8 जून तक केरल पके तट पर पहुंचा था। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान की बात करें तो पिछले साल उसका अनुमान 6 जून था लेकिन मानसून 8 जून को पहुंचा, अब देखना है कि इस बार मानसून को लेकर अनुमान कितना सटीक बैठता है।

Kerala Mansoon

इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य हो सकती है। केरल के तट पर मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग के पिछले 5 अनुमान पर नजर डालें तो 5 में से 2 अनुमान बिलकुल सही गए हैं। 2018 के लिए मौसम विभाग ने 29 मई का अनुमान जारी किया था और उसी दिन मानसून की दस्तक दी थी।

Kerala

2017 में 30 मई का अनुमान था और उसी दिन मानसून केरल के तट पर पहुंचा था। लेकिन 2015 में 30 मई का अनुमान लगाया गया था जबकि 5 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 2016 में 7 जून का अनुमान था जबकि मानसून 8 जून को पहुंचा था।

Kerala Mansoon Photo

देश में इस साल मानसून सीजन के दौरान सामान्य बरसात होने का अनुमान है। अधिकतर संभावना सामान्य या सामान्य से ज्यादा बरसात होने की लगाई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल 41 प्रतिशत संभावना सामान्य मानसून की है, 21 प्रतिशत संभावना सामान्य से ज्यादा और 9 प्रतिशत संभावना सामान्य से बहुत ज्यादा बरसात की है। हालांकि 20 प्रतिशत संभावना सामान्य से कम बरसात और 9 प्रतिशत सूखे की की संभावना भी है।