newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1 लाख 68 हजार से ज्यादा नए मामले, 277 लोगों की मौत

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कुल मामले का 58.08% इन्हीं पांच राज्यों से है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अकेले 19.92% केस सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की जान भी गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर दिन के साथ वायरस के रिकार्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में एक बार फिर वायरस के 1,68,063 मामले सामने आए हैं। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि बीते दिन सोमवार की तुलना में आज के मामलों की संख्या 6.5% कम है। बीते दिन देश में कोरोना के 1.79 लाख केस सामने आए थे। बात अगर कुल आंकड़ों की करें तो देश में अब तक वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना के साथ ही देश में ओमिक्रॉन का असर भी बढ़ रहा है नए मामले सामने आने के बाद इसकी कुल मामलों की संख्या 4,461 हो गई है।

corona

सबसे ज्यादा इस राज्य में असर

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर जिस राज्य में देखने को मिल रहा है उसमें महाराष्ट्र शामिल है। यहां बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, राजधानी दिल्ली में 19,166 , तमिलनाडु में 13,990 में, कर्नाटक में 11,698 मामले सामने आए हैं।


पिछले 24 घंटे में कोरोना से 277 की मौत

देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कुल मामले का 58.08% इन्हीं पांच राज्यों से है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अकेले 19.92% केस सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की जान भी गई है। सबसे ज्यादा मौतें केरल (166) में हुईं है। राजधानी दिल्ली में कोरोना से 17 लोगों ने दम तोड़ा है। इन नई मौतों के बाद देश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 4,84,213 हो गया है।

रविवार को वायरस से देश में 69,959 मरीज ठीक हुए थे। जिसके बाद ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 3,45,70,131 हो गया है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 8,21,446 हो गई हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 97,827 मामलों का इजाफा हुआ है। वहीं, वैक्सीन की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में वैक्सीन 92,07,700 डोज लगाई गईं है। देश में अब तक करीब 152 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।