newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP कांग्रेस का ट्वीट- ‘अब देश को सिर्फ़ कांग्रेस बचा सकती है’, जवाब मिला- ‘पहले अपनी पार्टी बचा लो’

MP Congress Tweet: एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “कमाल है आतंकियों के लिए रोने वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं। मुस्लिम वोट(Muslim Vote) की खातिर हिन्दू धर्म और हिन्दुओं का अपमान करने वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं। धारा 370 वापस लाने की बात करने वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं। भारत(India) के टुकड़े करके वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं।”

नई दिल्ली। शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसको लेकर ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “अब देश को सिर्फ़ कांग्रेस बचा सकती है।” इस ट्वीट को लेकर लोगों ने कांग्रेस के जमकर मजे लिए। एक यूजर ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए यह नसीहत दे डाली कि पहले अपनी पार्टी बचा लो, देश बाद में बचाना। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “कमाल है आतंकियों के लिए रोने वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं। मुस्लिम वोट की खातिर हिन्दू धर्म और हिन्दुओं का अपमान करने वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं। धारा 370 वापस लाने की बात करने वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं। भारत के टुकड़े करके वाले देश बचाने की बात कर रहे हैं।”MP Congress Tweet

वहीं कांग्रेस के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘अब देश को सिर्फ कांग्रेस से बचाना है।’ हालांकि कांग्रेस के समर्थन में भी कई ट्वीट देखने को मिले जो कांग्रेस को देश में भाईचारा होने की वजह मानते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, “1977 बहुत से लोगों ने सोचा था कांग्रेस खत्म हो गई 1989 बहुत लोगों ने सोचा कांग्रेस खत्म हो गई 1996 बहुत लोगों ने सोचा कांग्रेस खत्म हो गई कांग्रेस विचारधारा है जो कभी खत्म नहीं हो सकती और जिस दिन कांग्रेस ख़त्म हो जाएगी उस दिन इस देश में भाईचारा खत्म हो जाएगा।”

देखिए किस तरह से लोगों ने रिप्लाई किए हैं..