मुंबई। मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा में गुरुवार शाम कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन मिला। वाहन को संदिग्ध हालत में देखने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और उसने एरिया की सघन जांच की। इस जांच में पुलिस को एक संदिग्ध वाहन के अंदर से जिलेटिन कीछड़े मिली हैं। बता दें कि जिलेटिन एक प्रकार का विस्फोटक होता है। हालांकि यह अभी असेंबल नहीं किया गया था। बता दें कि यह जिलेटिन जिस स्थान से मिला है, उसके करीब ही उद्योगपति मुकेश अंबानी का घर है। इस घटना के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, संदिग्ध कार से 20 जिलेटिन छड़ें मिली हैं।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक तौर पर इस मामले से पता चल रहा है कि इस तरह का कार्य धमकी देने के लिए किया गया है। जानकारी के मुताबिक मौके से एक पत्र भी मिला है। बम निरोधक दस्ता की टीम ने पहले कार के अंदर से विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
वहीं इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के पास जिलेटिन की एक कार मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है।
वीडियो–
मुकेश अंबानी के घर Antilia के पास संदिग्ध कार से मिलीं 20 जिलेटिन छड़ें, सरकार ने क्राइम ब्रांच को दी जांच की जिम्मेदारी #MukeshAmbani @AnilDeshmukhNCP@CMOMaharashtra pic.twitter.com/nnj5jWc9ZC
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) February 25, 2021