newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह की सेहत बिगड़ी, ICU में एडमिट, दिल्ली के लिए रवाना हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Mulayam Singh: ज्ञात हो कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का जुलाई निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद से ही मुलायम सिंह की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया की टीम लगातार उनकी हेल्थ पर नजर हुए हैं।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुलायम सिंह यादव की सेहत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वो मेंदाता के आईसीयू में एडमिट हैं। उनकी हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि सपा संरक्षक काफी वक्त से बीमार चल रहे है। वहीं मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। वहीं शिवपाल यादव और मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव राजधानी दिल्ली में पहले से ही मौजूद है।

ज्ञात हो कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का जुलाई निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद से ही मुलायम सिंह की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉ. नरेश त्रेहन और डॉ. सुशीला कटारिया की टीम लगातार उनकी हेल्थ पर नजर हुए हैं। इससे पहले माह में भी तबीयत खराब होने के चलते मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने उनसे गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल जाकर भेंट भी की थी। रामगोपाल यादव ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ”आज नेता जी से मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नेता जी ने लगभग एक घंटा तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर सवाल किए तथा राजनीति को लेकर कई सार्थक सुझाव दिए।वे शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होकर घर आजाएंगे।”