newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अमर सिंह के निधन पर मुलायम सिंह यादव ने की शोक संवेदना व्यक्त, कहा- मैंने महत्वपूर्ण शुभचिंतक खोया

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज के दौरान बीते 1 अगस्त को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मुलायम सिंह यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज के दौरान बीते 1 अगस्त को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने शोक प्रकट किया। मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Amar Singh

उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि मैंने महत्वपूर्ण, शुभचिंतक मित्र खोया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमर सिंह को शानदार इंसान के रूप में याद रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि अमर सिंह मित्रों के लिए संकटमोचक थे। अमर सिंह के निधन को मुलायम सिंह ने एक बड़ी त्रासदी बताया।

Amar Singh

कई रहस्यों को जानने का दावा करने वाले अमर सिंह को दोस्त न सिर्फ राजनीति में थे बल्कि फिल्मी दुनिया से लेकर क्रिकेट, कारपोरेट सेक्टर में भी थे। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह एक ऐसा नेता के रूप में जाने जाते रहेंगे, जिन्होंने बहुत ही कौशल से राजनीति के तार कॉरपोरेट जगत से जोड़े और इसमें फिल्मी ग्लैमर का कुछ अंश भी शामिल किया। फिर, समाजवादी नेता मुलायम सिंह से अनूठे जुड़ाव के साथ गठबंधन युग की राजनीति में एक अमिट छाप भी छोड़ी।