Ajit Pawar Corona Positive: मुंबई के उप मुख्यमंत्री अजित पवार पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Ajit Pawar Corona Positive: मुंबई के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है।

Avatar Written by: October 26, 2020 11:52 am

नई दिल्ली। मुंबई के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। मराठी भाषा में उन्होंने ट्वीट काट लिखा, ”मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है, मेरी तबीयत ठीक है। एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर ब्रीच कैंडी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के नागरिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बताना चाहता हूं कि चिंता की कोई बात नहीं है।”

हालांकि, उनका कहना है कि वो एकदम ठीक है। बता दें कि अजीत पवार पिछले सप्ताह पुणे के दौरे पर थे और वहां से लौटने के बाद तबितय खराब लग रही थी। इसके बाद उन्होंने घर पर रहने का फैसला किया था। इसके बाद उनका कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया है।

CORONAVIRUS

आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। प्रदेश की जनता के साथ साथ महाराष्ट्र के कई नेता अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस वायरस की चपेट में आए थे।

Latest