newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Murder By Slow Poisoning: प्रेमी से करनी थी शादी, मुंबई में महिला ने धीमा जहर देकर सास और पति की ले ली जान

पुलिस के मुताबिक कविता पहले कमलकांत से अलग रहने लगी थी। बाद में बच्चे के भविष्य का हवाला देकर वो साथ रहने लगी। कुछ दिनों के बाद ही कमलकांत की मां के पेट में दर्द उठा। उनकी पेट की बीमारी ठीक ही नहीं हो रही थी। एक दिन कविता की सास ने दम तोड़ दिया। फिर कमलकांत की भी तबीयत गड़बड़ होने लगी।

मुंबई। मायानगरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कविता नाम की एक महिला ने अपने पति कमलकांत को धीमा जहर देकर मार डाला। घटना सांताक्रूज इलाके की है। महिला का एक आशिक है। उसके साथ रहने के इरादे से दोनों ने मिलकर शख्स को मार डालने की साजिश रची। महिला लगातार भोजन में पति को धीमा जहर देती रही। एक दिन जहर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स की मौत हुई है, उसकी मां यानी महिला की सास की मौत भी इसी तरह हुई थी। दोनों में एक जैसे लक्षण थे। ऐसे में शक है कि महिला ने पहले सास की हत्या की और फिर पति को भी धीमा जहर देकर निपटा दिया।

arrest

पुलिस के मुताबिक कविता पहले कमलकांत से अलग रहने लगी थी। बाद में बच्चे के भविष्य का हवाला देकर वो साथ रहने लगी। कुछ दिनों के बाद ही कमलकांत की मां के पेट में दर्द उठा। उनकी पेट की बीमारी ठीक ही नहीं हो रही थी। एक दिन कविता की सास ने दम तोड़ दिया। ठीक उसी तरह कुछ दिन बाद कमलकांत के पेट में भी दर्द होने लगा। उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। एक दिन ज्यादा तबीयत बिगड़ी और कमलकांत की मौत हो गई। कमलकांत को हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां उनकी खून की जांच हुई थी। पता चला कि कमलकांत के शरीर में आर्सेनिक और थैलियम नाम के जहर थे। इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से पुलिस को खबर भेजी गई। असामान्य जहर पाए जाने पर पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिर उसके प्रेमी हितेश जैन को भी गिरफ्तार किया गया।

mumbai police

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच से पता चला कि कमलकांत को धीमा जहर दिया जा रहा था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय खताले के मुताबिक कमलकांत की मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर के बयान और कविता के घरवालों के बयान के आधार पर जांच की गई। जिसके बाद कविता पर शक हुआ। उसे गिरफ्तार किया गया। फिर कविता के प्रेमी हितेश की गिरफ्तारी की गई। पुलिस को कविता ने जानकारी दी है कि हितेश उशका स्कूल के दिनों से ही प्रेमी है। बचपन से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने प्लानिंग कर कमलकांत और उनकी मां की हत्या की।