भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई, दुनिया में पहले स्थान पर हांगकांग

सर्वे के मुताबिक भारतीय शहरों में मुंबई सबसे महंगा शहर है, इसके बाद नई दिल्ली (विश्व स्तर पर 101वां) और चेन्नई (विश्व स्तर पर 143वें स्थान पर) है। इस सर्वे से बहुराष्ट्रीय कंपनियों और सरकारों को अपने कर्मचारियों को उचित सैलरी देने में मदद मिलती है।

Avatar Written by: June 10, 2020 3:54 pm

नई दिल्ली। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई रहने-खाने की लागत के मामले में प्रवासियों के लिए देश का सबसे महंगा शहर बन गया है। एक सर्वेक्षण में  यह जानकारी दी गई है। मर्सर के ‘वर्ष 2020- कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे’ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के लिए मुंबई दुनिया का 60वां सबसे महंगा शहर है, जबकि एशिया में यह 19वें स्थान पर है। सर्वे के अनुसार बेंगलुरु और कोलकाता सबसे कम खर्चीले शहर हैं। मुंबई को भारत में काफी घनी आबादी वाला शहर भी माना जाता है।

सर्वे के मुताबिक भारतीय शहरों में मुंबई सबसे महंगा शहर है, इसके बाद नई दिल्ली (विश्व स्तर पर 101वां) और चेन्नई (विश्व स्तर पर 143वें स्थान पर) है। इस सर्वे से बहुराष्ट्रीय कंपनियों और सरकारों को अपने कर्मचारियों को उचित सैलरी देने में मदद मिलती है।

India Gate Road

कुल मिलाकर, सर्वेक्षण में शामिल सभी भारतीय शहरों ने कम से कम चार स्थानों ने अपनी रैंकिंग में छलांग लगाई है, जिसमें नयी दिल्ली सर्वाधिक वृद्धि के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गया है और प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहरों की शीर्ष 100 सूची से बहुत कम के अंतर से ही रह गया है।

दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर

हांग-कांग – पहले स्थान पर
अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान) – दूसरे स्थान पर
जापान का टोक्यो – तीसरे स्थान पर
स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख- चौथे स्थान पर
सिंगापुर – पांचवें स्थान पर
अमेरिका का न्यूयॉर्क – छठे स्थान पर
चीन का शंघाई – सातवें स्थान पर
स्विट्जरलैंड का बर्न – आठवें स्थान पर
जेनेवा – नौवें स्थान पर
चीन का बीजिंग – दसवें स्थान पर