newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Narottam Mishra: जनता को धमकाने वाले अर्जुन कपूर को नरोत्तम मिश्रा ने लगाई लताड़, कहा-अपने अभिनय पर दो ध्यान

Narottam Mishra: नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को एक्टिंग पर ध्यान देने की नसीहत भी दे डाली। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, फ्लॉप और Frustrate एक्टर जनता को धमकाए इसी को मैं अच्छा नहीं मानता हूं। अगर जनता को धमकाने की बजाए वो अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए।

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बॉलीवुड फिल्में बायकॉट करने की मांग लगातार उठ रही हैं। ट्विटर पर कई लोग लगातार बॉलीवुड के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग भी कर रहे हैं। जिसका नतीजा ये है कि हाल ही में रिलीज हुई एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन पर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। थिएटर पर फिल्म को देखने के लिए एक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे रहे हैं। इतना ही नहीं कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटानी भी पड़ी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट और फ्लॉप साबित होने पर कई सेलेब्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी हैं। इसी बीच बायकॉट बॉलीवुड पर अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का बयान सामने आया है। हालांकि अपने बयान की वजह अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर यूजर्स के हाथों ट्रोल हो गए है। उधर, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अर्जुन कपूर के बयान पर एक्टर पर निशाना साधा है।

नरोत्तम मिश्रा ने अर्जुन कपूर को एक्टिंग पर ध्यान देने की नसीहत भी दे डाली। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, फ्लॉप और Frustrate एक्टर जनता को धमकाए इसी को मैं अच्छा नहीं मानता हूं। अगर जनता को धमकाने की बजाए वो अपने अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे अभिनेता से सवाल किया कि, अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म को टारगेट करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बॉयकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं? इंतजार करो आप अर्जुन जी, अब जनता जागरूक हो गई है।

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से ट्विटर पर बॉलीवुड को बायकॉट किए जाने को लेकर सवाल किया गया। जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए तल्ख टिप्पणी की। अर्जुन कपूर ने कहा कि शायद हमने इसे लेकर चुप रहकर बहुत बड़ी गलती की। ये हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसे मजबूरी समझ कर फायदा उठाना शुरू कर दिया है।

लोगों की प्रतिक्रिया-