newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indo-Nepal : इस वजह से नेपाल की सेना देगी इंडियन आर्मी जनरल को ‘सलामी’

Army chief MM narwane to visit Nepal : पिछले कई महीनों से भारत-नेपाल (Indo-Nepal) के बीच तनातनी जारी है। इस बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Naravane) अगले महीने नेपाल का दौरा पर जाएंगे।

नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से भारत-नेपाल (Indo-Nepal) के बीच तनातनी जारी है। इस बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Naravane) अगले महीने नेपाल का दौरा पर जाएंगे। लेकिन सबसे खास बात ये है कि भारत को आंख दिखाने वाले नेपाल की सेना इंडियन आर्मी जनरल को सलामी देगी। दरअसल उन्हें नेपाल सेना के मानद अध्यक्ष (Honorary Army Chief) के  पद से सम्मानित किया जाएगा।

MM Naravane

जानकारी के मुताबिक सेना प्रमुख नरवणे नवंबर के पहले सप्ताह में नेपाल जाएंगें। बता दें कि उनका यह दौरा तीन दिन का होगा। इस दौरान सेना प्रमुख नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, रक्षामंत्री और वहां के आर्मी चीफ से भी मुलाकात करेंगे। उन्हें वहां पर नेपाल सेना का मानद अध्यक्ष का दर्जा दर्जा दिया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत और नेपाल में बरसों पुरानी एक संधि है। जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के आर्मी चीफ को अपने देश में आमंत्रित करते हैं और फिर समारोह के बीच उसे अपनी सेना के मानद अध्यक्ष का दर्जा देते हैं।

MM Naravane

नेपाल सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक नेपाल सरकार ने 3 फरवरी 2020 को ही जनरल नरवणे की विजिट को मंजूरी दे दी थी। लेकन उसी दौरान कोरोना की वजह से दोनों देशों में लॉकडाउन हो गया। जिसके चलते जनरल नरवणे का दौरा स्थगित हो गया।