खत्म हुआ सस्पेंस, केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव ही लड़ेंगे चुनाव

सुनील यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ही केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। मैं यहीं का रहने वाला हूं और जनता मुझे जानती है। उन्होंने कहा कि आज सीएम दफ्तर में जाओ तो आपको अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। मैं तो यहीं का विधायक हूं, हमेशा मौजूद रहूंगा।

Avatar Written by: January 21, 2020 12:25 pm
Sunil Yadav And Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है, लेकिन उसे पहले दिल्ली चुनाव को लेकर लड़ाई रोचक होती जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नामांकन से पहले ऐसी खबर आई कि उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अपने प्रत्याशी को बदलने का फैसला कर लिया है। हालांकि कुछ ही देर में पार्टी ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

Romesh Sabharwal, Arvind Kejriwal, Sunil Yadav

सुनील यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ही केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। मैं यहीं का रहने वाला हूं और जनता मुझे जानती है। उन्होंने कहा कि आज सीएम दफ्तर में जाओ तो आपको अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। मैं तो यहीं का विधायक हूं, हमेशा मौजूद रहूंगा।

Sunil Yadav

इससे पहले एएनआई के सूत्रों ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से भाजपा अपना प्रत्याशी बदल सकती है। इससे पहले देर रात दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की है।

AAP Congress BJP

नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल से होगा। हालांकि एक ट्वीट पर दिल्ली की सियासत में बवाल मच गया।